Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मुठभेड़ में इनामियां तस्कर सूरज घायल

गाजीपुर सादात। थाना क्षेत्र के इटवा रामपुर तिराहा के पास रविवार की रात पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बाइक सवार गो तस्कर सूरज यादव उर्फ नागेंद्र गिरफ्तार कर लिया गया।उसके पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और बरामद किया। घायल तस्कर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ खिदिरगंज चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध निवारण अधिनियम के अपराध में वांछित पचीस हजार का इनामियां खिदिरपुर निवासी सूरज यादव उर्फ नागेंद्र खिदिरगंज बाइक से खिदिरगंज बाजार से रामपुर इटवा तिराहा होकर खानपुर की ओर जाने की फिराक में है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पन्ने लाल यादव पुलिस टीम के साथ रामपुर इटवा तिराहे पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर तस्कर खेत की आड़ लेकर पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में तस्कर सूरज यादव के दाहिने पैर में गोली लगी।जिससे वह घायल हो गया। घायल तस्कर पर करीब पांच मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पन्नेलाल यादव, उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह और मखदूमपुर चौकी प्रभारी पुनीत कुमार आदि शामिल रहे।

Popular Articles