Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

विधायक स्व० कृष्णानंद राय की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगीः पूर्व सांसद

भांवरकोल (गाजीपुर) । ब्लाक परिसर में दो नवंबर को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूर्व विधायक स्व. कृष्णानंद राय की मूर्ति का अनावरण व स्वर्गीय कृष्णानंद राय स्मृति सभागार का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि गुलामी के दौर में इस इलाके के शेरपुर के अमर अष्ट शहीदों ने भारतीय लोकतंत्र की लड़ाई लड़ी एवं अपनी शहादत देकर देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया। ठीक उसी तरह से पैसा एवं पिस्तौल के विरुद्ध स्व० कृष्णानंद राय ने लड़ाई लड़ी । लोकतंत्र के जगह जब पिस्तौल  चल रही थी तो कृष्णानंद राय ने प्रतिवाद किया और उनकी हत्या कर दी गयी लेकिन वे हमेशा लोगों के दिलो में जिंदा रहेंगे। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होने कहा कि क्षेत्र के लोगो को गौरवान्वित रहना चाहिए कि भांवरकोल की धरती दुनिया की सबसे उपजाऊ मिट्टी है।

मैं संसद में जब मोटे अनाज प्राकृतिक खेती की बात करता था तो सब हँसते थे लेकिन आज इसी की बात होती है। पैसे और पिस्टल से लोकतंत्र पर कब्जा करने का प्रयास करने वालो के पास साहस नही होता है। विशिष्ट अतिथि धानापुर के विधायक सुशील सिंह ने कहा कि ऐसे वीर पुरुष जिनकी शहादत की चर्चा देश में हुई। वह दिन मुहम्मदाबाद ही नही पूर्वांचल के सभी नौजवानों के दिलो में गूंजता है। एक ऐसी शख्सियत जिसने देश के सबसे बड़े आतंकवादी के विरुद्ध आवाज उठाने का कार्य किया। हमने कहा था कि उनको मारने का कार्य एक व्यक्ति नही कर सकता सरकारों ने उन्हें मारा। मैने कहा था कि जेल में भी सर्जिकल स्ट्राइक होती है और हुई। अब इन्हें जड़ से मिटाने के लिए यहां भाजपा को जिताना होगा। अब स्व.कृष्णानंद राय की मूर्ति का अनावरण उनके शहादत स्थल पर करना चाहूंगा। इस अवसर पर भोजपुरी गायक गोलू राजा और ऋतु राय ने अपने गीतों से समां बांध दिया । अन्त में  कार्यक्रम के संयोजक प्रमुख प्रतिनिधि आनंन्द राय मुन्ना ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया।इस मौके पर एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ मनोज राय, इंजीनियर अरविन्द राय,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर राय, कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, ब्लाक प्रमुख चौसा सुनिता राय, प्रदीप राय,प्रमोद राय, ब्लाक प्रमुख मुन्ना सिंह,प्रमुख श्रद्धा राय, प्रमुख अवधेश राय, प्रमुख अभिताज उफऀ राहुल राय, बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र चौधरी, सतीश राय, शिवजी राय सहित हजारों लोगज मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय एवं संचालन शशांक शेखर राय ने किया।

Popular Articles