
बहरियाबाद (गाजीपुर)। प्रयागराज में आयोजित पांच दिवसीय 69 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के चौथे दिन एक और स्वर्ण गाजीपुर की झोली में आ गिरा। चौथे दिन तक गाजीपुर के प्रतिभागियों ने आधा दर्जन से अधिक मेडल हासिल करने में सफलता अर्जित की। टीम मैनेजर नेसार अहमद फैज तथा टीम कोच रुद्रपाल यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि वाराणसी मण्डल का प्रतिनिधित्व करते हुए गाजीपुर की नन्दनी राजभर ने U-17 के 800 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल करने में सफल रहीं। प्रिया राय ने 200 में कांस्य पदक प्राप्त किया। चौथे दिन तक वाराणसी मण्डल का प्रतिनिधित्व करते हुए गाजीपुर के अथलीटों ने दो स्वर्ण दो रजत तथा तीन कांस्य पदक प्राप्त किया। अंतिम दिन U-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में नन्दनी राजभर , U-17 के बालिका वर्ग के 3000 मीटर वाक में खुशबू यादव U-19 में निवेदिता राय से पदक की उम्मीद है।जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीप्रकाश सिंह ने प्रतिभागियों के इस सफलता पर टीम मैनेजर, कोच तथा तथा उनके शारीरिक शिक्षकों सहित प्रतिभागियों को इस सफलता पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। साथ ही क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह, अंजनी सिंह, रुद्रपाल यादव, गौरव सिंह, तरुण सिंह, इन्द्रजीत, मनोज यादव, उदय शर्मा, रामपलट यादव, हिमांशु सिंह, सुनील कुमार, अखिलेश यादव, रामआशीष यादव, सुनील कुमार, अकबर अली, रणजीत चौहान, संजय चौरसिया आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।




