Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

तहसील सदर में 55 प्रार्थना और निस्तारण शून्य

गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जमानियॉ में अविनाश कुमार की अध्यक्षता तहसील सभागार हुआ। जिसमें 55 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। मौके पर 06 का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलो 294 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 26 शिकायत पत्रो का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील सदर में 55 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें शून्य निस्तारण रहा। तहसील मुहम्मदाबाद में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में 41 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें सात का मौके पर निस्तारण । जखनियां तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 70 प्रार्थना मिले। जिसमें मौके पर चार का निस्तारण । तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें तीन निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 प्रार्थना मिले। जिसमें तीन का निस्तारण एवं तहसील सेवराई में तहसीलदार की अध्यक्षता में 23 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी एवं समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles