
जमानियां (गाजीपुर) । तहसील के लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को निर्विरोध हुआ। इसमें सर्वसम्मति से विजय कुमार सिंह को दूसरी बार तहसील अध्यक्ष चुना गया।अतुल रंजन राय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,विजय कुमार कनिष्क उपाध्यक्ष, मंतोष सिंह को मंत्री, वकार खां उप मंत्री,संदीप भारती कोषाध्यक्ष,शिव प्रकाश पाल लेखा परीक्षक बनाया गया।चुनाव अधिकारी इंद्रमणि ग्वाल व सहायक चुनाव अधिकारी नंदकिशोर व चुनाव पर्यवेक्षक जीतलाल ने अपनी भूमिका निभाई।इस मौके पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष रमेश राम ने कहा कि नव निर्वाचित लेखपाल संघ के पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें तथा आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य करें। इस मौके पर जिला मंत्री प्रवीण कुशवाहा, संगठन मंत्री बृजकिशोर सहित अन्य लेखपाल रहे।




