Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

लौह पुरुष कोई ऐसे ही नहीं हों जाता, उनका निर्णय ही उसे लौह पुरुष बनाता है

गाजीपुर। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से लौह पुरूष भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन जिला स्तर पर किया गया। विकास भवन आडिटोरियम हाल में इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल,जिलाधिकारी अविनाश कुमार जिलाधिकारी तथा सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद सरदार पटेल एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्जन कर नमन किया गया।

सपना सिंह ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता सरदार वल्लभ भाई पटेल थें। जिन्होने महात्मा गांधी के साथ विभिन्न आन्दोलन में भाग लिया। कई बार उन्हें अपनी सक्रिय भागीदारी के लिए जेल भी जाना पड़ा था। उस समय 1947 में खण्ड-खण्ड भारत हमे मिला था। उसे अखण्ड बनाने का काम लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया था। पटेल ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ लोगो को संगठित एवं एकजुट करने काम  किया। स्वतंत्रता के बाद उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान रियासतों का एकीकरण करना था। उन्होने 500 से अधिक रियासतों को भारतीय खण्ड में एकीकृत किया, जिससे उन्हे भारत का लौह पुरूष कहा जाता है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने उपस्थित सभी लोगो को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी ।नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि आजादी के बाद भारत कई टुकड़ों में बंटा हुआ था उसके बाद सरदार पटेल ने अपने नेतृत्व क्षमता से भारत को जोड़कर अखण्ड भारत का निर्माण किया। उनका जन्म किसान परिवार में हुआ था । जब हौसले बुलन्द थे, वे विषम परिस्थितियों में भी अपने आप को अपने अनुकुल बना लेते थे।  अनेक कठिन प्रयासों के बाद सरदार बल्लभ भाई पटेल जी ने भारत को एकता के सूत्र में बाधा और आज हम उनका जन्म दिन एकता दिवस के रूप में मना रहे है।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आज हम लोग उनको इसलिए याद कर रहे हैं क्योकि यदि वह नहीं होते तो हमारा देश,एक देश न होता।  अंग्रेजों ने जिस प्रकार हमारे देश भारत को छिन्न भिन्न  करके हमें दिया था. आज सरदार पटेल की ही देन है कि उन्होंने अपनी कूटनीति, राजनीति के बल पर  एक सूत्र में पिरो कर, एक करके मजबूत भारत बनाया। उन्होंने कहा कि आज हम सरदार पटेल को आजादी के समय से जानते हैं, लेकिन आजादी से पहले स्वतंत्रता संग्राम में भी उनका अहम योगदान रहा है।.अखिल भारतीय सेवा का गठन सरदार पटेल ने ही किया है। सरदार पटेल का उद्देश्य देश को एक बनाए रखने के लिए संविधान सर्वोपरि है । उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का निर्णय भारत देश के लिए एक अहम निर्णय हुआ करता था। लौह पुरुष कोई ऐसे ही नहीं हों जाता. उनका निर्णय ही उसे लौह पुरुष बनाता है। इस अवसर पर लूदर्स कान्वेंट स्कूल की बच्चियों ने सरदार पटेल की जीवन पर आधारित नाटिका एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। जनपद की प्रसिद्ध धोबऊ टीम ने सल्टू राम के नेतृत्व में लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। खिलाड़ी हाकी में राहुल, फुटबाल में श्रीकान्त तथा खो-खो में अजीत को सम्मानित किया गया। सभी का स्वागत माय भारत के उप निदेशक कपिल देव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार एवं पद यात्रा के संयोजक प्रवीण सिंह ने किया। संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर विशाल पद यात्रा निकाली गयी। पद यात्रा को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पद यात्रा आडिटोरियम से प्रारम्भ होकर नेहरू स्टेडियम तक  जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर परसनाथ राय, विजेन्द्र राय, भानु प्रताप सिंह, सुनील सिंह, , अखिलेश सिंह, शैलेष राम, विनोद अग्रवाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रामनाथ केशरवानी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी, एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Popular Articles