Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीएम एसपी ने जिला जेल का निरीक्षण किया

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने जिला जेल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने जेल चिकित्सालय, महिला एवं पुरूष बैरक, रसोई घर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जेल में लगे सीसी टीवी संचालन व्यवस्था की जॉच की।  डीएम एसपी ने जेल अस्पताल में भर्ती कैदियों से बीमारियों के सम्बन्ध में जानकारी ली। साथ ही उनके खान-पान एवं साफ-सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। जेल के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी। इसके बाद उन्होने बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गयां। बैरको मे बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया। रसोई घर के निरीक्षण में प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी  ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा में मोबाइल व अन्य उपकरण न जाने पाये। इसके अतिरिक्त महिला बन्दीगृह में दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।

Popular Articles