
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद पुलिस और स्वाट टीम ने 30 अक्टूबर को मुठभेड़ में गोली लगने से अंतरप्रदेशीय शातिर वाहन चोर घायल हो गया, जबकि एक अन्य चोर पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस तथा चोरी की बोलेरो बरामद किया है।अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी स्वाट टीम व प्रभारी निरीक्षक सलेमपुर मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की बोलेरो के साथ चितबड़ागांव की तरफ से गाजीपुर आ रहे हैं। इस सूचना पर टीम हरकत में आयी। पुलिस ने तेज गति से आ रही बोलेरो को रघुवरगंज मोड के पास रोकने का प्रयास किया गया तो चालक पुलिस की गाडी देखकर गाडी को मोडकर भागने का प्रयास किया। पुलिस की घेराबंदी देखकर बदमाशो ने नसरतपुर मोड पुलिया के पास पुलिस पर फायर करने लगे।पुलिस ने अपने को बचाते हुए फायर किया। गोली आरजू कुरैशी निवासी ग्राम डुमरी थाना दुर्गावती जिला कैमूर भभुआ बिहार के पैर में लगी । जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद ले जाया गया। जबकि एक अन्य बदमाश मु0 नसीम शाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में अन्धेरे का फायदा उठाकर एक तीसरा बदमाश फरार हो गया।




