Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

भाजपा ने मनोज राय को बिहार चुनाव में सौपी जिम्मेदारी

भांवरकोल (गाजीपुर)। मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता पूर्व पीसीएस मनोज राय को बिहार चुनाव में पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। मनोज राय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी सभाओं का नेतृत्व कर रहे हैं।भाजपा संगठन ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह लगातार बिहार के विभिन्न जिलों में जनसभाएँ कर रहे हैं। एनडीए गठबंधन की इन सभाओं के सुचारू संचालन के लिए गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता मनोज राय को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मनोज राय बिहार में अपने प्रशासनिक अनुभव के लिए लंबे समय से जाने जाते हैं। पूर्व में उन्होंने बिहार राज्य में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य करते हुए उल्लेखनीय सेवाएँ दी हैं। इसी अनुभव को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें बिहार में चुनावी रैलियों के संचालन एवं समन्वय की प्रमुख जिम्मेदारी दी है। मनोज राय को भूमिहार बहुल क्षेत्र लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के विधानसभा क्षेत्र में सभाओं का दायित्व सौंपा गया है। उन्हे गृहमंत्री अमित शाह के साथ मंच पर मौजूद रहे। जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थक उत्साहित हैं।

Popular Articles