
गाजीपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 में जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को विशाल पदयात्रा निकाली जा रही है। पद यात्रा कलेक्ट्रेट स्थित राइफल क्लब से सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी जो अफीम फैक्ट्री ,महुआबाग,मिश्र बाजार, विशेश्वरगंज चौराहा, दुर्गा चौक, लंका, शास्त्री नगर चौराहा होते हुए ऑडिटोरियम (विकास भवन के पास )पहुंचेगी। पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक भारत बनाया, इस भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी। इस यात्रा के जरिए युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने एक समिति का गठन कर सभी अधिकारियों को दायित्व निर्धारित करते हुए निर्देशित किया है ।राष्ट्रीय सेवा योजना के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों /कॉलेजो में ऑफलाइन वाद विवाद ,प्रश्नोत्तरी ,पोस्टर ,निबंध ,रंगोली आदि का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर दो नवंबर तक माय भारत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रतियोगिताएं 6 अक्टूबर से ही प्रारंभ है। जिसमें कोई भी 15 से 29 आयु वर्ग का युवा भाग ले सकता है ।यात्रा में माय भारत के उपनिदेशक कपिल देव ,जिला युवा अधिकारी दिलीप कुमार ,कार्यक्रम अधिकारी रामनाथ केसरवानी ने सामाजिक, शैक्षणिक संस्थानों, खिलाड़ियों, समाजसेवी, कलाकारों ,सहित सभी से अपील किया है कि इस यात्रा में भाग लेकर इसे को सफल बनाएं।




