Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पत्रकार भवन पर पत्रकार स्व० राजीव सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

गाजीपुर। पत्रकार भवन में गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने 29 अक्टूबर को पत्रकार स्व० राजीव सिंह के निधन के बाद भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह की अध्यक्षता में उपस्थित पत्रकारों ने याद करते हुए एक शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखा। मंत्री आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि राजीव सिंह गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य थे, और उनका व्यक्तित्व हंसमुख और सौम्य था।  वे काफी सामाजिक भी थे। वो जनसंदेश परिवार से जुड़कर समाचार संकलन का कार्य बहुत ही ईमानदारी से करते थे। कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे, उनका निधन 26 अक्टूबर को हो गया । सदस्यों ने पत्रकार राजीव सिंह के जाने से इसे पत्रकार जगत में अपूरणीय क्षति बताया। शोक सभा में संरक्षक अशोक श्रीवास्तव,विनय कुमार सिंह, आलोक त्रिपाठी, अभिनव चतुर्वेदी, मनोज कुमार गुप्ता, रविकांत पांडेय, विनय तिवारी, विनोद गुप्ता, शशिकांत तिवारी, प्रदीप शर्मा आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

Popular Articles