गाजीपुर।मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना शादियाबाद के ग्राम मर्दानपुर, थाना नोनहरा, बिरनो, बहरियाबाद, मुहम्मदाबाद, जंगीपुर, मरदह, भॉवरकोल के कनुआन एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही जागरूकता रैली का आयोजन करते हुए ग्रामीण महिलाओं, सरकारी विद्यालयो, गैर सरकारी विद्यालयों, निजी विद्यालायों, अस्पतालो, सा0 स्वास्थ्य क्रेन्दो में पहुचकर कर मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। विद्यालयों में बालिकाओं और बच्चों को महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 181, 1076, 108) की जानकारी प्रदान की गई।



