Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा हुआ छठ का अनुष्ठान

गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में उपासना के पर्व डाला छठ पर उगते सूर्य को अर्घ्र्य देने के लिए भोर से ही व्रती महिलाओं के गंगाघाटों पर जाने का सिलसिला शुरू हो गया। व्रती महिलाएं छठ मैया के गीत गाते हुए घाटों पर पहुंची। पुत्र की प्राप्ति और उनकी सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रती महिलाओं ने मंगलवार की भोर में उगते हुए सूर्य को अर्घ्र्य दिया। भोर में सिकंदरपुर, ददरीघाट, कलेक्टर घाट, अंजही, नवापुरा, पोस्टा घाट, स्टीमरघाट सहित अन्य घाटों के लिए व्रती महिलाओं तथा उनके परिजन घर से निकलने लगे। पांच बजते-बजते शहर के प्राय: सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। घाटों पर पहुंची व्रती महिलाओं ने वेदी को गंगाजल से धोया। फिर दीपों में घी और बाती सजाकर उसे प्रज्जविल किया कर पूजन-अर्चन शुरु किया। सूर्योदय से पहले ही व्रती महिलाएं पानी में सूप लेकर खड़ी हो गई।

सभी की नजरे सूर्यदेव की तरफ थी। मौसम खराब होने के कारण सुबह सूर्यदेव का दर्शन नहीं हो सका। लोग सूर्योदय को समय होने पर दूध का अर्घ्र्य देने का क्रम शुरु हुआ है। झुंड और समूह में मौजूद महिलाओं की ओर से गाए जाने वाले छठ मैया के गीत से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।

सिकंदरपुर गंगा घाट पर समाजसेवी भाजपा नेता गर्वजीत सिंह अपने टीम के साथ भक्तों को अर्घ्र्य देने के लिए नि:शुल्क दूध की व्यवस्था किया था। सेवराई संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के लिए सेवराई के परेमन शाह पोखरा पर लोगो ने उदयगामी सूर्य को अर्ध्य दिया। लोग भोर में ही तालाब के किनारे पहुंच गये। व्रती महिलाएं हांथ में कलश के ऊपर दीपक जलाकर प्रार्थना कर रही थी।

आदर्श छठ पूजा समिति सेवराई के तरफ से सभी व्रती महिलाओं को पानी और फ्रूट जूस दिया जा रहा था। सामाजिक कार्यकर्ताओ और समिति की ओर से अर्ध्य देने के लिए दूध का वितरण किया जा रहा था। विधायक ओमप्रकाश सिंह ने भी परिवारीजनो के साथ भगवान भाष्कर को अर्ध्य दिया। सूर्य उपासना के पर्व डाला छठ पर मंगलवार की सुबह क्षेत्र के बिभिन्न घाटों, पोखरों और सरोवरों पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अघ्र्य दिया।

इस दौरान व्रती महिलाओं ने पुत्र सहित परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही डाला छठ का अनुष्ठान पूरा हो गया। दुसरे दिन भी जिलाधिकारी अविनाश कुमार,एसपी डा.ईरज राजा,एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद,नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, ईओ धीरेंद्र राय सहित अन्य अधिकारी नाव से सभी गंगा घाटों का चक्रमण करते रहे।

Popular Articles