Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ट्रेलर और टेंपो की टक्कर में दो की मौत

भांवरकोल गाजीपुर। थाना क्षेत्र के जसदेवपुर मोड़ के पास रविवार को हाइवे पर ट्रेलर ने सामने से आ रही टेम्पो में टक्कर मार दिया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई।जबकि तीन लोग घायल हो गये।सभी घायलों को जिला अस्पताल में भरती कराया गया है। बताया जाता है कि टेम्पो चालक बक्सर (बिहार) से करीब पांच लोगों को लेकर बरेसर थाना के भाटा गांव जा रहा था। दोपहर में भांवरकोल जसदेव मोड के बीच सामने से आ रहा टेलर ने दाहिने तरफ से टेंपों में जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपों से सवार यात्री चिखने चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसक पास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भांवरकोल थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। दुर्घटना में रामाशीष और शुभम निवासी माटा बरेसर की मौत हो गयी।जबकि रामप्रवेश, गंजुन, और हार्दिक घायल हैं। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Popular Articles