Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

हाईटेंशन तार सट जाने से ट्रैक्टर ट्राली पर लदा धान का बोझ जला

जखनियां (गाजीपुर)। ब्लाक के गजाधरपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेत से धान लादकर घर जा रहे एक किसान का ट्रैक्टर अचानक हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे ट्राली पर लदा धान का बोझ जल गया। बताया जा रहा है कि सुदर्शन यादव अपने खेत से ट्रैक्टर ट्राली पर धान का बोझ लादकर घर लौट रहे थे कि रास्ते में सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन विद्युत तार धान के बोझ में सट गया। देखते ही देखते धान का बोझ धू धू कर जलने लगा। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ ही पल में ट्रैक्टर का पिछला हिस्सा और टायर पूरी तरह जलकर राख हो गए। संयोग रहा कि ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से ट्रैक्टर का इंजन बच गया। घटना के समय मौजूद ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। किसान सुदर्शन यादव ने बताया कि यह घटना विद्युत विभाग की लापरवाही का नतीजा है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद गांव से गुजर रहे हाई टेंशन तारों की ऊँचाई नहीं बढ़ाई गई थी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर विभाग जल्द ही तारों को ऊँचा नहीं करता, तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि गांव के ऊपर से गुजर रहे सभी हाई टेंशन तारों की ऊँचाई बढ़ाई जाए।

Popular Articles