Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

कहानी संग्रह बुढ़ापे की लाठी का विमोचन

दिलदारनगर (गाजीपुर)। साहित्यिक संस्था उद्धव के तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ गजाधर शर्मा गंगेश को “उद्भव साहित्य सम्मान” से सम्मानित किया गया। जिसमें सम्मान पत्र,अंगवस्त्रम एवं पांच हजार की धनराशि  भेंट की गई । मुख्य अतिथि विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह रहे। कवि सम्मेलन की शुरुआत विभा सिंह के वाणी वंदना से हुई । मऊ के कवि डॉ कमलेश राय ने अपने भोजपुरी गीतों से कार्यक्रम को रससिक्त कर दिया । झगरू भैया वाराणसी ने मड़वे क वियाह और चुटकी भर सिंदूर से कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान किया।

इनके अतिरिक्त जितेंद्र मिश्र काका मऊ, विभासिंह मिर्जापुर, हृदय नारायण हेहर बक्सर, बादशाह राही गाज़ीपुर, सुनील सुकुमार, दामोदर दबंग, उत्तम चौबे आदि कवियों ने काव्य पाठ किया । कवि सम्मेलन का संचालन कवि कुमार प्रवीण ने किया।  इस कवि सम्मेलन का आनंद श्रोता देर रात तक लेते रहे। अंत में संस्था के सचिव डॉक्टर शंभू नाथ सिंह एवं अध्यक्ष आनंद कुशवाहा ने सबको धन्यवाद दिया । कवि सम्मेलन के मंच से कथाकार आनंद कुशवाहा का कहानी “संग्रह बुढ़ापे की लाठी” का विमोचन हुआ ।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख जमानिया संतोष कुशवाहा, धनंजय मौर्य, रामेश्वर कुशवाहा, गुलाम मजहर खान, डॉक्टर शिव प्रताप सिंह, इंद्रासन यादव, नसीम राजा खान, डॉक्टर सच्चिदानंद मोर्य, अजीत कुशवाहा तथा योगेश त्रिपाठी आदि लोगों की उपस्थित रहे।

Popular Articles