
गाजीपुर। जनसंदेश समाचार पत्र के पत्रकार राजीव सिंह का रविवार की सुबह फुल्लनपुर आवास पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शाम श्मशाम घाट पर किया जायेगा। राजीव सिंह कर्मचारी नेता स्व.डीएन सिंह के पुत्र थे। राजीव सिंह कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। सुबह अचानक उनकी तबियत खराब हो गई थी। उन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। राजीव सिंह की एक बेटी और एक बेटा है। शाम को शमशानघाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा। राजीव सिंह के निधन की खबर लगते ही मीडिया जगत में शोक की लहर फैल गयी।निधन की खबर मिलते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेंदु त्रिपाठी, अरविंदनाथ राय, सिद्वार्थ शंकर राय, कर्मचारी नेता दिनेश चौधरी, राजेश राय बागी, जिला प्रभारी राजू सिंह,पत्रकार अनिल उपाध्याय, प्रधान अवधेश यादव,पत्रकार संजय कुमार, प्रमोद राय,पंकज राय चिंटू सहित अन्य लोग उनके आवास पहुंच गये।




