Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

रन फॉर यूनिटी में खिलाड़ी व युवा होगें शामिल

गाजीपुर।भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वीं जयंती समारोह अभियान को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यालय पर प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के सरदारकी 150वीं जयंती समारोह अभियान जिले में 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक रन फॉर यूनिटी तीन स्तरीय पदयात्रा व अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहली नवंबर से 25 नवंबर के बीच आठ किलोमीटर की पद यात्रा होगी। प्रत्येक जिले से पांच -पांच युवा प्रतिनिधि के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म भूमि करमसद पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को प्रत्येक वर्ष के भाति इस वर्ष भी रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम होगा। जिसमें स्थानीय स्तर के खिलाड़ी व युवा शामिल होंगे। इस अभियान में अखंड भारत से आत्मनिर्भर भारत की भावना को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर पूरे अभियान में विद्यालय पार्क कॉलेज शैक्षिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। प्रेस वार्ता में जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानुप्रताप सिंह, व जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा उपस्थित थे।

Popular Articles