Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

देवकली (गाजीपुर)। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली ग्राम पंचायत के सिवान में शनिवार की सुबह एक युवक का पेड़ से लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि पट्टी चितौली गांव निवासी इन्द्रदेव यादव का पुत्र रामाश्रय यादव (31) 23 अक्टूबर को शाम से ही घर से गायब था। परिवार के लोग उसकी हर जगह उसे ढ़ूढ़ा। उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह गांव के लोग सिवान में जा रहे थे। दुर्गंन्ध आने पर गांव के लोग उधर गये तो देखा कि पेड़ पर एक युवक का शव लटक रहा है। लोगों ने इसकी सूचना रामपुर माझां पुलिस को दिया।इसके बाद उसके परिजनों को बताया। सूचना मिलते ही रामपुर माझां थानाध्यक्ष अशोक गुप्ता पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गये। इस घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया। थानाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि पीएम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

Popular Articles