Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

गंगा घाटों की सफाई में जुटे समाजसेवी व नगरपालिका

गाजीपुर। जिले में आस्था का महापर्व डाला छठ की बयार बहने लगी है। आज से नहाय-खाय के साथ महापर्व की शरूआत हो गई। पिछले कई दिनों से लोग गंगा घाटों पर छठ पूजा के लिए वेदी बनाने में जुटे हैं। उधर, छठ पर्व की तैयारियां भी अंतिम चरण में है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके मद्देनजर नगरपालिका गंगा घाटों साफ-सफाई में लगा हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। गंगा घंटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ ही तीसरी आंख भी नजर रखेगी। किसी दुर्घटना से निपटने के लिए घाटों पर 150 नावों के साथ की गोताखोर तैनात रहेंगे।मालूम हो कि 27 अक्टूबर सोमवार को अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को संध्याकालीन और 28 अक्टूबर, मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाना है। शनिवार से नहाय-खाय से व्रत की प्रक्रिया शुरु हो गई। नगर में 34 गंगा घाटों पर श्रद्धालु छठ पूजा करेंगे। इसको लेकर पिछले कई दिनों से नगरपालिका गंगा घाटों की साफ-सफाई में जुटा हुआ है।नगरपालिका ईओ धीरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसको ध्यान में रखते हुए गंगा घाटों पर साफ-सफाई के साथ के साथ ही प्रकाश सहित अन्य व्यवस्थाएं कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि गंगा घाटों की साफ-सफाई का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। किसी दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर गंगा घाटों पर मौजूद नालो के पास बैरिकेंडिंग कराई गई है।सिकंदरपुर गंगा घाट पर भाजपा नेता गर्वजीत सिंह अपनी टीम के साथ तीन दिनों से लगातार मेहनत कर छठ पूजा के लिए घाट की सफाई करवा रहे है।उधर, पुलिस प्रशासन ने पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से गंभीर है। एसपी डा. ईरज राजा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गंगा घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। गंगा घाट जाने वाले मार्गों पर बड़े वाहनों की आवागन प्रतिबंध रहेगा। किसी दुर्घटना से निपटने के लिए घाटों पर नावों के साथ ही गोताखोरों की तैनाती रहेगी। गहरे पानी वाले स्थान पर बैरेकेडिंग की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से छठ पूजा की निगरानी रखी जाएगी। अव्यवस्था फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Popular Articles