
गाजीपुर। विकास खंड सदर के ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर के खैरूल्लाहपुर ( इनरवा) में शहीद क्लब इनरवा की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 42 टीमों ने भाग लिया। जिनमें खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया और टीम भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया।फाइनल मुकाबला बहादुरगंज और भंडार के टीम के बीच खेला गया। जिसमें रोमांचक मुकाबले के बाद बहादुरगंज ने जीत दर्ज की। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ सायकिल और नकद पांच हजार पुरस्कार और उपविजेता को एक सायकिल और तीन हजार नगद ,शील्ड तीसरे स्थान की टीम को दो हजार नगद ,एक पंखा , शील्ड देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जंगीपुर के सपा नेता संतोष यादव कबड्डी प्रतियोगिता में उपस्थित नहीं हो पाए उसके लिए लखनऊ से ही एलआईडी टीवी के माध्यम से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विधायक बना तो विधान सभा में मिनी स्टेडियम बनेगा और कबड्डी भारतीय संस्कृति से जुड़ा खेल है जो युवाओं में अनुशासन और टीम भावना को बढ़ाता है। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान कल्पना यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । उन्होंने कहा कि खैरूल्लाहपुर इनरवा की सरजमी पर केवल एक खेल नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक शक्ति, फुर्ती, रणनीति और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का विकास करने वाला एक माध्यम है। यह अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना को बढ़ावा देता है। खिलाड़ी जीत और हार को खुले दिल से स्वीकार करना सीखते हैं। आयोजन समिति के सदस्य सुभासपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मुहम्मद अली रजा ने बताया कि ऐसे खेल ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं। इस मौके पर कमेटी के सदस्य आसिफ खान , लारैब अंसारी , अकरम, शाहब खान , सोनू , इबरार , अब्बास , शारीम, अरबाज, कौनैंन उर्फ मुन्ना,अनीश , लाली जिला पंचायत सदस्य रणजीत यादव , अभिषेक सिंह कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी , बिराइच नगीना यादव , सहित सैकड़ों लोग उपस्थिति रहे।




