
गाजीपुर। भगवान श्री चित्रगुप्त जी की जयंती एवं पूजनोत्सव पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उर्दू बाजार स्थित अजय कुमार श्रीवास्तव के आवास से हाथी घोड़े और ध्वज पताकाओं से सुसज्जित भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा चित्रगुप्त मंदिर के निकट नई सड़क अफीम फैक्ट्री पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त एवं भारत माता की झांकी के साथ साथ कायस्थ समाज के महापुरुष स्वामी विवेकानंद, डॉ राजेन्द्र प्रसाद,शहीद खुदीराम बोस, डॉ सुभाष चंद्र बोस,लाल बहादुर शास्त्री, लोकनायक जयप्रकाश नारायण,मुंशी प्रेमचंद, गणेश शंकर विद्यार्थी, महादेवी वर्मा, गोपाल दास नीरज,फिराक गोरखपुरी, डॉ सम्पूर्णानंद, डॉ हरिवंश राय बच्चन, आदि तमाम महापुरुषों की झांकी शामिल थी। शोभायात्रा का जगह जगह महिलाओं ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी की झांकी पर पुष्प वर्षा एवं आरती की । इस शोभायात्रा में महिला संभाग की जिलाध्यक्ष डॉ पूजा श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुई।डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कायस्थ समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। मुल्क को बेहतर और समृद्ध बनाने में हमारे समाज ने अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया है। यह समाज देश के लिए मरने और जीने वाला है। हमें विरासत में मिले अपने समृद्ध और गौरवशाली इतिहास को सहेजने की जरूरत है। उन्होंने कहा जितना गौरवशाली इतिहास हमारे समाज का है शायद ही किसी समाज का हो ।उन्होने कहा कि संगठित होने में ही सबकी भलाई है।जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कलम हमारी ताकत है। इसी के बल पर हम दुनिया में अपना इतिहास बनाने में सफल हुए हैं। इस शोभायात्रा में डा.अंजना श्रीवास्तव ,श्री कांत श्रीवास्तव, मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, पियूष श्रीवास्तव,पप्पू लाल श्रीवास्तव,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,शैल श्रीवास्तव,अल्का राज श्रीवास्तव ,अरूण सहाय,सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, नन्दिनी श्रीवास्तव,मोहनलाल श्रीवास्तव,अमर सिंह राठौर,मनीष श्रीवास्तव, माधुरी श्रीवास्तव,प्रदीप श्रीवास्तव उर्फ ,निशा श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव,अमरनाथ श्रीवास्तव, विपिन बिहारी वर्मा,राजेश कुमार श्रीवास्तव,विजय प्रकाश श्रीवास्तव,विजय कुमार श्रीवास्तव प्रेमी, मेघा श्रीवास्तव,डॉ सुधीर श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।




