
रेवतीपुर (गाजीपुर)। गाँव के बाबा श्याम दास कुटी के समीप गायत्री परिवार की ओर से दो नवंबर से पांच नवम्बर तक चार दिवसीय 24 कुंडीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ को लेकर तैयारियाँ शुरू हो गई है।चार दिनों तक चलने वाले इस गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ से गुरूवार को सुरेन्द्र सिंह( मुख्य ट्रस्टी) और लौहर सिंह ( जिला समन्वयक) के द्वारा वैदिकमंत्रोचार के जरिए भूमि पूजन किया गया,इस दौरान मंत्रोचार एवं कुंड में आहुति से साथ जयकारे से माहौल भक्तिमय रहा।हवन कुंड,मंच पंडाल एवं बाहर से आने वाले साधु संतो के लिए कुटिया का निर्माण शुरू हो गया है। पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राय ने बताया कि यह महायज्ञ अब के इतिहास का सबसे बडा है,उन्होंने बताया कि दो नवंबर को सुबह कलश शोभायात्रा ,शाम को संगीतमय प्रवचन,तीन नवम्बर को सामूहिक जप,प्रग्यायोग व्यायाम,प्रवचन।जबकि चार नवंम्बर को कार्यकर्ता गोष्ठी, जप,ध्यान आदि, जबकि पांच नवंम्बर को अंतिम दिन सामूहिक जप,ध्यान, योग के साथ प्रसाद वितरण एवं टोली बिदाई का आयोजन सुनिश्चित है।इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राय ने बताया कि यज्ञ में भाग लेने के लिए दूर दराज समेत अन्य जगहों से साधु संत भाग लेगें,उन्होंने कहा कि इस तरह के महायज्ञ के चलते वातावरण जहाँ शुद्ध होता है,वहीं इसके चलते हर तरह के विनाशकारी तत्वों का नाश भी होता है। उन्होने कहा कि यज्ञ में केवल अग्नि में आहुति नहीं बल्कि यह अंत:करण की शुद्धि का माध्यम है। जिस शक्ति से हमें जीवन और अन्न प्राप्त होता है,उसी को आहुति देकर धन्यवाद देना ही यज्ञ धर्म है। इस मौके पर विजयशंकर पाल,जयशंकर राय,मयंक,बंगा पांडेय,भोला पांडेय,प्रिंस,पंकज राय,सदाशिव शर्मा,मृतुंजय राय,विनोद खरवार,गोपाल राय,छोटक पाठक,अशोक यादव आदि मौजूद रहे।




