Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

चेतना सम्मान से सम्मानित होगें जगदीश बरनवाल

गाजीपुर।साहित्य चेतना समाज की बैठक संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ के नगर के स्वामी विवेकानन्द कालोनी स्थित आवास पर हुई।बैठक में नगर के वंशीबाजार स्थित रघुवंशी पैलेस में दो नवम्बर को आयोजित होने वाले संस्था के 40वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया। अमरनाथ तिवारी  ने बताया कि समारोह के अतिथि अफीम एवं क्षारोद कारखाना के महाप्रबंधक दौलत कुमार (आई.आर.एस.) एवं भारत डायलॉग्स,नई दिल्ली के संस्थापक विवेक सत्य मित्रम् होंगे।समारोह में आजमगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश बरनवाल ‘कुंद’ को इस वर्ष के ‘चेतना-सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर आयोजित कवि-सम्मेलन में डा.शशि प्रेमदेव (बलिया),मासूम राशदी (बेगूसराय),डा.नवचन्द्र तिवारी (बलिया),डा.ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी (आजमगढ़), विदुषी सहाना (चन्दौली), पूजा प्रियंवदा (नई दिल्ली),रूद्र नाथ त्रिपाठी ‘पुंज’ (देवरिया), रीना तिवारी (चन्दौली),श्वेतांक सिंह (बलिया) एवं कृष्णा मिश्रा (बलिया) काव्य-पाठ करेंगे।संचालन डा.नागेश शाण्डिल्य करेंगे।बैठक में संजीव गुप्त,शशिकांत राय,राजीव मिश्र,आनन्द प्रकाश अग्रवाल,हीरा राम गुप्त, राघवेन्द्र ओझा आदि उपस्थित थे।अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डा.रविनन्दन वर्मा और संचालन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

Popular Articles