
जखनियां (गाजीपुर)। बहरियाबाद बाजार में अंग्रेजी बियर की दुकान का उप जिलाधिकारी अतुल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाइसेंस,स्टॉक रजिस्टर, बिलिंग प्रक्रिया एवं सुरक्षा मानकों की जांच की गई। उप जिलाधिकारी ने दुकान के कर्मचारियों से पूछताछ किया। पडोसियो से भी दुकान खुलने व बंद होने की समय की जानकारी ली। उन्होने शराब बिक्रेताओं को निर्देशित किया कि ग्राहकों को निर्धारित दरों पर ही बिक्री सुनिश्चित करें साथ ही, नाबालिगों को किसी भी स्थिति में मादक पदार्थ न बेचे जाने की सख्त हिदायत दी गई। निरीक्षण की वजह से पीने वालों के बीच अफरा तफरी का माहौल रहा। इस दौरान आबकारी निरीक्षक राहुल सरोज,आबकारी कास्टेबल सत्य प्रकाश तिवारी, राकेश कुमार, प्रवेश कुमार व शंभू प्रसाद गुप्ता रहे।




