Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मन से मन मिलाकर दीप जलाएं

गाजीपुर। अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला जेल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने जेल में निरुद्ध बंदियों को स्वदेशी व मिट्टी से जुड़ी वस्तुएं मिठाई, दीपक, बाती, मोमबत्ती, घी भेंट कीं। समिति का उद्देश्य बंदी सुधार के साथ-साथ समाज में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करना है। समिति ने यह संदेश दिया कि लोग दीपावली में प्राकृतिक और मिट्टी से बनी वस्तुओं का उपयोग करें, अहंकार को त्यागें और मन से मन मिलाकर दीप जलाएं ताकि पर्व का सच्चा अर्थ साकार हो सके। इस मौके पर जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, सहायक सचिव सुजीत कुमार सिंह, निशांत सिंह, सुनील सिंह और शेरशाह मौजूद रहे।जेलर शेषनाथ यादव व जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Popular Articles