
गाजीपुर। सुहवल थाना के पीपरा गांव के चट्टी पर शनिवार को देर शाम बाइक से धक्के से साईकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। जानकारी के अनुसार पीपरा गांव निवासी रामआधार यादव (60) साइकिल से चाय पीने चट्टी पर जा रहे थे। गांव के गेट पर पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रहा बाइक से जोरदार धक्का लग गया। धक्का लगते ही वह गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में उनका उपचार चल रहा है।जहां उनकी गंभीर बनी हुई है। इस मामले में उनके छोटे भाई संजय यादव ने सुहवल थाने में तहरीर दिया है।




