Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

दीपावलीः डीएम-एसपी ने शहर में किया पैदल गश्त

गाजीपुर। दीपावली और  छठ पूजा को देखते हुए अपराध नियंत्रण व सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं  पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शहर कोतवाली विश्वेश्वरगंज चौकी से मिश्र बाजार, लाल दरवाजा, टाऊन हाल, चीतनाथ, नखास तिराहा, एमएएच इण्टर कालेज, आलम पट्टी तथा रौजा के मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर लोगों  को सुरक्षा का एहसास कराया गया । इसके बाद दोनों अधिकारी लंका मैदान में लगे आतिशबाजी बाजार का भी भ्रमण किया। वहां पटाका दुकानदारों से बातचीत भी किया। सुरक्षा मानदंड की जांच की गई। उन्होंने शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने व त्यौहारों को सुरक्षित व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इस अवसर पर *अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र प्रसाद, उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता , क्षेत्राधिकारी नगर शेखर सेंगर, प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह आदि कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Popular Articles