Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पिकअप और डीसीएम की टक्कर में पांच घायल

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल के सामने शुक्रवार की देर रात पिकअप और डीसीएम की टक्कर में पिकअप चालक सहित पांच लोग घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि चालक राहुल  पिकअप से भूसा लेकर डेवढ़ी जा रहा था। उसी दौरान सामने से आ रहे डीसीएम ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में पिकअप चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। इस सड़क दुर्घटना में पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।  दुर्घटना में चालक राहुल, विशंभर, गोविंद, नन्हक व विकास घायल हो गए। पुलिस ने घायलों ने पीएचसी पहुंचाया जहां तीन घायलों को जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

Popular Articles