Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

धनतेरसः ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहे बाजार

गाजीपुर। शनिवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धनतेरस की धूम रही। बर्तन सहित अन्य दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने उत्साह के बीच जमकर सामानों की खरीददारी की। बाजार में भारी भीड़ की वजह से कई मार्गों पर लोगों का जाम सामना करना पड़ा। पुलिस यातायात सुचारू कराने में जुटी रही। दोपहर बाद से शुरु हुआ खरीददारी का क्रम देर रात बना रहा।शहर समेत जिले भर के बाजारों में देर रात तक खरीददारी चलती रही। इस बार स्टील तथा पीतल की अपेक्षा नान स्टिक बर्तनों की जबरदस्त मांग बनी रही। ग्राहकों की भरमार के चलते धनतेरस पर्व पर सर्राफा व्यवसायी भी देर शाम तक चहकते रहे। शहर के मिश्र बाजार स्थित राधे कृष्ण ज्वेलर्स सहित महुआबाग,सकलेनाबाद,  चीतनाथ आदि में सर्राफा की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही। राधे कृष्ण ज्वेलर्स पर लोगों की भीड़ लगी रही।सोने के हल्के सामानों जैसे, कील, नथुनी, झुमका आदि की तो छिटपुट बिक्री हुई लेकिन चांदी के सामानों की अच्छी बिक्री हुई। चांदी के सिक्के, पायल, नोट तथा लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों को भी लोगों ने खरीदा। दीपावली पर पूजा-पाठ के लिए प्रमुख्र रुप से माता लक्ष्मी तथा प्रथम पूज्य भगवान गणेश की मूर्तियों की भी खूब खरीददारी हुई। घर, आंगन तथा घर के मंदिर आदि को संजाने के लिए भी तरह-तरह के सामानों की खरीद होती रही। शहर के सभी स्थानों पर मिट्टी तथा चीनी मिट्टी के लक्ष्मी गणेश समेत अन्य देवी देवताओं की बिक्री के लिए दुकानें सजाई गई थी। धनतेरस पर्व पर अवध होंडा, अनुक्ता होंडा तथा हीरों की दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों की भी खूब बिक्री हुई। इस शुभ पर्व के मद्देनजर जिले के हर वाहन एजेसियों पर भीड़ बनी रही। इसके अलावा मोबाइल तथा इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर भी जबरदस्त खरीददारी का क्रम बना रहा। इस मौके पर कई कंपनियों की ओर से छूट की स्कीम तथा आफर आदि दिया गया था। बाजार देर रात तक ग्राहकों से गुलजार रहे।

Popular Articles