
गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस सेवराई तहसील में जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा की उपस्थिति में हुआ। जिसमें 61 शिकायत प्राप्त हुए। और नौ का निस्तारण हुआ। सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार समाधान दिवस में 265 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें 33 का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में 32 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें शून्य निस्तारण रहा। तहसील मुहम्मदाबाद में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में 25 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। जखनियां तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 43 शिकायत मिले। जिसमें तीन का निस्तारण। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 शिकायत मिले। जिसमें आठ का निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 25 प्रार्थना पत्र मिले। मौके पर तीन का निस्तारण किया गया एवं तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 48 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें पांच का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव, तहसीलदार सेवराई, क्षेत्राधिकारी जमानियां एवं समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।




