
गाजीपुर। लूर्द्स कानवेन्ट बालिका इण्टर कालेज में दीपकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या सिस्टर मेरी कुट्टी जोसेफ, उप प्रधानाचार्या सिस्टर प्रीति, सहायक अध्यापिका रीता सिंह, मीरा चतुर्वेदी एवं राजेन्द्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया । दीपकोत्सव में छात्राओं ने स्वागत गीत, लघु नाटिका, गीत संगीत, नृत्य आदि के माध्यम से दीपावली पर्व की जानकारी दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने छात्राओं में चारित्रिक गुणों का विकास कर समाज को आलोकित करने की कामना की। प्रधानाचार्या सिस्टर मेरी कुट्टी जोसेफ ने अभिभावक-शिक्षक के त्रिकोण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इसे समीचीन बताया। उन्होने कहा कि आज विश्व का सम्पूर्ण ज्ञान इण्टरनेट पर मौजूद है, परन्तु हम अभिभावकों एवं शिक्षकों का यह दायित्व है कि हम बच्चों में बौद्धिक, भावात्मक एवं आत्मिक ज्ञान को विकसित करें। जिससे हम एक समरस समाज का निर्माण कर सकें। सही मायनों में दीपावली होगी। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिकता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका श्वेता राय एवं छात्राओं अंकिता एवं अपर्णा ने किया। अन्त में विद्यालय की अध्यापिका मीरा चतुर्वेदी ने अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।




