Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

विधायक जैकिशन साहू ने की खरीददारी

गाजीपुर। राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र शास्त्री नगर के दिव्यांग बच्चों ने हस्त निर्मित वस्तुओं का मेला विकास भवन परिसर में लगाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने फीता काटकर किया । जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी पारसनाथ यादव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम शुरु किया ।सीडीओ कहा कि यह बच्चे दिव्यांग जरूर है लेकिन इनके अंदर जो प्रतिभा छिपी हुई है। वह आज हमें देखने को मिला। हमें उनसे सीख लेनी चाहिए ।अगर इंसान यह ठान लें कि हमें जीवन में कुछ करना है। तो निश्चित रूप से कर सकता है। मुख्य अतिथि ने संस्था की संरक्षिका सविता सिंह का धन्यवाद देते हुए कहा कि दिव्यांग लोगों के लिए ऐसी मसीहा बनकर उभरी है। कोई इनकी तुलना नहीं कर सकता ।उन्होंने बताया कि आज समाज में जो ऐसे कार्यक्रम किये जा रहे हैं। दिव्यांग को रोजगार के लिए शासन द्वारा भी चलाए जा रहे हैं ।स्वदेशी अपनाओ देश को स्वावलंबी बनाओ। इन दिव्यांग बच्चों की हुनर देखकर हमें काफी गौरव हो रहा है । सविता सिंह ने कहा कि मेरे अंदर जब तक सांस चलेगी।

तब तक मैं दिव्यांग लोगों की सेवा करती रहूंगी और कोशिश करुंगी कि हर दिव्यांग अपने पैर पर खड़ा होकर अपने परिवार की जीविका का चलाएं । सदर विधायक जैकिशन साहू मेले में पहुंचकर खरीददारी करके दिव्यांग बच्चों का हौसला बढ़ाने का कार्य किया। मेले का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा बनाए गए पेंटिंग ,फ्लावर पॉट ,पेंटिंग चादर, वॉल हैंगिंग, तोरण द्वार ,टेडी बेयर और रंगीन दीपक प्रमुख रहे। मेले में मां कवलपति हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ स्वतंत्र सिंह एवं सेवा आश्रम हॉस्पिटल के प्रमुख डॉक्टर डीपी सिंह ने भी सामानों के खरीदारी की ।इस कार्यक्रम में बच्चा तिवारी, हरेंद्र विक्रम, व्यापारी संघ के अध्यक्ष रवि प्रकाश केशरी गुड्डू (भैया), हरबंश यादव, बचनु यादव, यूनियन बैंक के एजीएम, अजीत गुप्ता , अशोक यादव , राजेश कुमार, सुशील कुमार पांडेय , रागिनी सिंह , सुमित्रा सिंह, अनीता यादव , लक्ष्मी वर्मा , प्रभु नाथ, अफजाल और राजेश कुमार आदि रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरनाथ गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Popular Articles