गाजीपुर।शहर के कचहरी रोड स्थित एलिगेंट अप्लायंसेज के चार दिवसीय फर्नीचर मेले का उद्घाटन 17 अक्टूबर को अखिल भारतीय पिछड़ा दलित वनवासी संघ के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व भाजपा प्रत्याशी जखनियां रामराज वनवासी ,अध्यक्ष मदन लाल भारती तथा उपाध्यक्ष राम मूर्ति बांसफोर ने दीप प्रज्वलित कर किया । एलिगेंट द्वारा निर्मित प्योर सागौन के फर्नीचर, गोदरेज के फर्नीचर, नीलकमल प्लास्टिक,फर्निवर्ड, नेशनल, त्रिवेणी की अलमारियां, ओकाया, डिउरासोल के इनवर्टर बैट्री सोलर सिस्टम, वोल्टास के कूलर, एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, हैवेल्स के गीजर, पंखे, फिलिप्स के अप्लायंसेज तथा फर्निशिंग की रेंज है। प्रोपराइटर इंजीनियर संजीव गुप्त ने बताया कि एलिगेंट अप्लायंसेज तथा आर. आर. इंटरप्राइजेज ने पिछले 28 वर्षों से ग्राहकों के माध्यम से ना सिर्फ अपनी विश्वसनीयता बनाई है बल्कि पूर्वांचल में सेवा तथा गुणवत्ता मानक स्थापित किया है। पीएम सूर्य घर के योजना के माध्यम से सैकड़ो परिवारों को सब्सिडी तथा बिजली के बिल से मुक्ति मिली है ।इस मौके पर साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर, सचिव प्रभाकर त्रिपाठी, हीराराम गुप्ता, डा0 रविनंदन वर्मा, बबलू जायसवाल, उमेश, संतोष , पूर्व प्रधान संजय राय मंटू, रामलोचन आदि उपस्थित थे I



