Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने खोजा नये जुगाड़

दिलदारनगर (गाजीपुर)। बिहार विधानसभा चुनाव में शराब की तस्करी तेज हो गई है । तस्कर नये नये जुगाड़ लगा रहे है। आरपीएफ भी तस्करों की खोजबीन कर रही है। तस्कर अब नया जुगाड़ खोज लिए है।शरीर में शराब को शेलोटेप से चिपका कर ले जा रहे है।मंगलवार को ऐसे ही पांच तस्करों को पुलिस की चेकिंग टीम ने पकड़ा।चेकिंग अभियान के दौरान दो ट्रेन डाउन ब्रह्मपुत्र मेल व सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच से पांच शराब तस्करों को 20.200 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा । आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी  गणेश सिंह राणा ने बताया की आपरेशन सतर्क व आगामी बिहार राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आरपीएफ व जीआरपी एवं अपराध आसूचना शाखा दानापुर टीम ने गुरुवार को अंतर्राज्यीय शराब तस्करों के विरुद्ध संघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 15657 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल व 12791 सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन के स्टेशन पर रुकते समय चेकिंग किया गया तो दोनों ट्रेनों के साधारण कोच से पांच शराब तस्करों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर इनके कभ्जे से 20.200 लीटर अंग्रेजी शराब जिसका मूल्य 16 हजार 700 रुपए आंका गया है । पूछताछ में सभी पकड़े गए तस्करों ने बताया कि बिहार में शराब पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है जिस कारण यह सभी उत्तर प्रदेश से शराब को खरीद कर ट्रेनों के माध्यम से शराब को सेलोटेप से शरीर में बांधकर बिहार ले जाकर दुगने दामों में बेचकर मुनाफा कमाते है l पकड़े गये तस्करों ने अपना नाम प्रह्लाद कुमार सैदाबाद, थाना राघोपुर जिला वैशाली, उदय राय राजापुल थाना कृष्णापूरी जिला पटना,  सोनू कुमार झा, अम्बा थाना तेघरा जिला बेगुसराय, राम बाबु पासवान मोंदीचक थाना  काको जिला जहानाबाद  तथा सुभाष कुमार  बासडीह थाना थरथरी जिला नालंदा  बताये।

Popular Articles