
भांवरकोल (गाजीपुर)। क्षेत्र के हैदरिया स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे चैनल नंबर 340 के पास शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार थार गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना की सूचना पर यूपीडा के सुरक्षाकर्मी और आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार दिवाली पर नोएडा से अपने घर वार्ड नंबर 22 इंदूपुर थाना बधैया लखीसराय बिहार निवासी थार गाड़ी निलेश कुमार (50) पुत्र कमल किशोर उनकी पत्नी शशि कुमारी (45), शालिनी कुमारी (24), प्रेमचंद (40), आनंद किशोर और चालक संजीत कुमार जा रहे थे।जैसे ही वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल के निकट हैदरिया निकास के पास चैनल नंबर 340 पर पहुंचे तो चालक संजीत कुमार को झपकी आ गई एवं थार की रफ्तार तेज होने के कारण डिवाइडर से टकराकर पलट गई। थार पलटते ही उसमें सवार लोग चिखन चिल्लाने लगे। जानकारी मिलते ही यूपिडा के सुकक्षा कर्मी मौके पर पहुंचकर गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला।सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद भेजवाया गया। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल एंबुलेंस के जरिए भेजवा दिया गया है तथा क्रेन के जरिए पलटी वाहन को सीधा करके आवागमन को सुचारू कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मच्छटी चौकी प्रभारी श्याम सिंह, आरक्षी अभय पांडेय, आरक्षी अमित यादव के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दिया है।




