Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सनबीम स्कूल डे-को-एड स्कूल रैंकिंग अवार्ड से सम्मानित

गाजीपुर। सनबीम स्कूल महाराजगंज को दिल्ली में आयोजित एजूकेशन वर्ल्ड इण्डिया स्कूल रैकिंग द्वारा गाज़ीपुर में नम्बर वन ‘को-एड डे’ स्कूल के खिताब से नवाजा गया। यह पुरस्कार, सनबीम स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर स्थापित करता है, जिसे एजूकेशन वर्ल्ड इण्डिया स्कूल रैकिंग द्वारा निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक नवीन सिंह शामिल थे । नवीन सिंह ने कहा कि, यह सम्मान विद्यालय परिवार की कड़ी मेहनत और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सनबीम स्कूल आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा। विद्यालय परिवार से चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, वाइस चेयरमैन शोभा सिंह, निदेशक नवीन सिंह, निदेशक स्मिता सिंह, प्रधानाचार्य अर्चना कुमारी, संचालन प्रबंधक रवि श्रीवास्तव, उप-प्रधानाचार्य तहसीन आब्दि, एकेडमिक हेड सरोन जालान, को-ऑर्डिनेटर सानिया तथा सिदरा शुभ्दा ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Popular Articles