Saturday, September 28, 2024

Top 5 This Week

spot_img

बदमाशों ने युवक को मारी गोली

सैदपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के राजनपुर गांव में मंगलवार की सुबह गांगी नदी किनारे शौच कर रहे एक युवक को मनबढ़ों ने गोली मार दी। गोली लगते ही युवक खून से लथपथ होकर गिर गया। इसके बाद उसे तत्काल सैदपुर सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में घायल युवक के परिजन किसानु व मनोज सहित चार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नामजद दो बदमाशों को धर दबोचा। राजनपुर गांव निवासी अजीत यादव गोलू (25) रोज की तरह वह सुबह गांगी नदी किनारे शौच करने गया था। इसी बीच हमलावर नदी किनारे पहुंचे और वहां बैठे अजीत को लक्ष्य करके ताबड़तोड़ तीन फायर कर दिया। गोली उसके दाहिने हाथ पर लगती हुई सीने में लगी । गोली लगते ही अजीत लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग वहां पहुच गये ।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। गोली लगने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सीएचसी में कोतवाल विजयप्रताप सिंह पहुंचे और घायल से पूछताछ की। घायल युवक ने बताया कि चार लोग थे। जानकारी के अनुसार सार्वजनिक रास्ते को लेकर करीब एक महीने से विवाद चल रहा है।  आये दिन रास्ते को लेकर विवाद हो था। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा है।

Popular Articles