Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मनाया गया सांकेतिक भाषा दिवस

गाजीपुर। शहर के समर्पण संस्था शास्त्री नगर के सभागार में अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम 23 सितंबर को मनाया गया। जिसका शुभारंभ  संस्थान निर्देशिका सविता सिंह ने दीप प्रज्वलवन से किया। जिला अस्पताल से इंद्र कुमार आडियोलॉजिस्ट ने सांकेतिक भाषा के महत्व एवं कान के भागों की सुरक्षा के बारे में बताये। सविता सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस सभी बधिर लोगों और अन्य सांकेतिक भाषा उपयोगकर्ताओं की भाषाई पहचान और सांस्कृतिक विविधता का समर्थन और सुरक्षा करने का एक अनूठा अवसर है।  श्रवण दिव्यांग एक दिन जरूर सांकेतिक भाषाओं द्वारा अपनी एकता को उजागर करेंगे।कोऑर्डिनेटर अजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि बधिरों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह  पहली बार वर्ष 2018 में 23 सितंबर से 29 सितंबर तक मनाया गया। साइन लैंग्वेज इंस्ट्रक्टर की भूमिका रागिनी सिंह एवं लक्ष्मी वर्मा ने की। संचालन प्रधानाध्यापक अमरनाथ गुप्ता ने किया। सुमित्रा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ जागरुकता कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर जिला अस्पताल के लोकेश शर्मा, आशीष कुमार, महताब आलम इत्यादि की उपस्थित रहे।

Popular Articles