Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

वियर के साथ तीन गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर)। पुलिस ने मंगलवार को हेतिमपुर पुलिया के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 329 केन किंगफिशर वियर बरामद किया है।उपनिरीक्षक अरूण पाण्डेय पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखवीर से सूचना मिली कि तीन युवक झोले में वियर लेकर बिहार जा रहे है। इस सूचना पर पुलिस हेतिमपुर पुलिया के पास पहुंची। वहां तीन युवक झोला लेकर जा रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर धरदबोचा। झोलों की तलाशी लेने पर उसमें रखा 329 केन किंगफिशर स्ट्रान्ग मल्ट वियर 500 मिली एंव टूवर्ग प्रिमियर वियर 500 मिली बरामद हुआ। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम दौदही गांव निवासी धनंजय यादव, बिहार के भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना के महतनीया निवासी राहुल कुमार तथा बड़ीहा गांव निवासी रोहित कुमार बताये। गिरफ्तार करने वाली टीम में हेडका. दीपक मिश्रा, हेडका. सतीश कुमार यादव, का. संगम कुशवाहा तथा का. कुन्दन गौड़ शामिल रहे।

Popular Articles