Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बिजली का तार गिरने से मछलियां मरी

भांवरकोल (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत चक अहमद कलां गांव के पूर्वी छोर स्थित पोखरी में बिजली का तार गिर जाने से करंट की जद में आने से हजारों की मछलियां के मर गई । घटना के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय लाइनमैन को बुलाकर तार को ठीक कराया। चक अहमद कलां निवासी लाल बाबू शर्मा की पोखरी है। इस पोखरी के ऊपर से बांस के सहारे एलटी लाइन का तार खींचा गया है। बुधवार की रात वह बिजली का तार टूट कर पोखरी में गिर गया। तार गिरने के कारण विद्युत करंट की जद में आने से ढेर सारी मछलियां सांप मेंढक आदि जीव मर गए। लाल बाबू शर्मा ने बताया कि वह साल भर पहले रघुवरगंज से खरीद कर सात किलो ग्राम मछली के बच्चे इस पोखरी में छोड़े थे। तार व खंभों को बदलने के प्रति उदासीनता बरतने के साथ ही बांस के सहारे ले जाये गये तारों तथा जमीन पर बिछाकर ले जाई गई केबल हटवाने की भी विभाग जहमत मोल लेना नहीं चाहता ।इस संबंध में एसडीओ मोहम्मदाबाद अमित राय ने बताया जांच करा लिया जाएगा जो भी होगा फार्म भरवा लिया जाएगा।

Popular Articles