
गाजीपुर। अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर दीपावली से पूर्व 16 अक्टूबर को लंगड़पुर छावनी लाइन वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों के बीच खुशियां बांटने का कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम जिला अपराध निरोधक समिति और एसपीएस स्कूल के सहयोग से किया गया। आश्रम में रह रहे 65 वृद्धजनों को फल, मिष्ठान, कपड़े और देशी घी वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। आश्रम की संचालिका ज्योत्सना सिंह ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि अपराध निरोधक समिति समय-समय पर बंदी सुधार, साइबर जागरूकता, यातायात जागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इस अवसर पर सुजीत कुमार सिंह, डॉ अनिल चौहान, मुकेश उपाध्याय, कन्हैया चौहान , फूलचंद चौहान , मुन्ना चौहान , वीरेंद्र चौहान, सिंहासन यादव, कैलाश यादव, सुनील सिंह और प्रभाकर सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।




