
गाजीपुर।गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी के प्रयास से प्रदेश के संस्कृति मंत्रालय की सहयोगी सांस्कृतिक संस्था स्पिक मैके के बैनर तले प्रदेश में गायन वादन एवं नृत्य के 400 कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे। जिसमें चार कार्यक्रम गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी को मिला है। एकेडमी के निदेशक डॉ विद्यानिवास पाण्डेय ने बताया कि संस्था की मनसा के अनुरूप आयोजनों को शैक्षणिक संस्थानों में ही करना और छात्र छात्राओं को अपनी लोक एवं शास्त्रीय संगीत से परिचित कराना था। इसलिए 29 अप्रैल को सुबह 8 बजे द प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल में एवं 10:30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर रायगंज जबकि 30 अप्रैल को सुबह 8 बजे एवरग्रीन पब्लिक स्कूल मिरनापुर एवं सुबह 10:30 बजे गौरी शंकर पब्लिक स्कूल तुलसी सागर में आयोजित किया गया है !प्रत्येक जनपदों में अलग अलग कलाकारों की प्रस्तुति होनी है इसी क्रम में गाज़ीपुर में अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्य के कलाकार पंडित रुद्र शंकर मिश्रा का कार्यक्रम तय हुआ है। यह जानकारी देते हुए एकेडमी के निदेशक डॉ विद्यानिवास पाण्डेय ने बताया कि गाजीपुर को संगीत की सर्वोच्च ऊंचाई पर पहुंचाए बिना रुकना नहीं है यही हमारा लक्ष्य है इसलिए समय समय पर ऐसे अनेकों आयोजन आयोजित किए जाते रहेंगे ।




