Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जमीन पर पडे कूड़े को साफ कर बनाया पार्क

गाजीपुर। शास्त्रीनगर मुहल्ले के लोगों ने मिलकर लाला बहादुर शास्त्री सेवा समिति के जागरूकता कार्यक्रम में मुहल्ले में निष्प्रयोज्य भूमि पर फेके गये कूड़े को साफ सुथरा कर पौधरोपण कर, बच्चों के खेलने और बुजुर्गों को टहलने के लिए बनाया गया। विधायक जैकिशन साहू ने वहां पहुंचकर लगों का उत्साह बढ़ाया। विधायक ने कहा कि इसी तरह सभी मुहल्ले के लोग स्वच्छता का सिख लेकर ऐसे ही अपने अपने मुहल्ले को साफ सुथरा रखें। मुहल्ले के बुजुर्गों और बच्चों को एक अच्छा प्रकृति के बीच वातावरण दे तो सभी जगह स्वच्छ और सुंदर बन जाएगा। विधायक होने के नाते आपका सार्थक सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहूंगा । मुहल्ले के लोग विधायक को स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर स्वागत किया। व्यवस्था सचिव चंद्र मोहन सिंह और उपाध्यक्ष लाल बहादुर राय ने किया। इस दौरान डॉ डीपी सिंह, डॉ समीर सिंह, सविता सिंह, अंबिका पाण्डेय , अरुण तिवारी, मुरली मनोहर, ब्रजेश कुमार सिंह, कुंज बिहारी चौरसिया, जयराम सिंह, अभिनव सिंह, अभय सिंह, सिद्धार्थ वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, सतीश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता अध्यक्ष रवींद्र नाथ सिंह एवं संचालन संजय कुमार पाण्डेय ने किया।

Popular Articles