
गाजीपुर। उज्ज्वला लाभार्थियों को वर्ष में दो बार विशेष रूप से दीवाली एवं होली के त्यौहार पर निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल दिये जाते हैं। मुख्यमन्त्री ने लोकभवन सभागार, लखनऊ से 1.86 करोड़ लाभार्थियों को प्रदेश सरकार के सब्सिडी के अन्तरण का शुभारम्भ किया । इस क्रम में जिले में 250 उज्ज्वला लाभार्थियों को आरटीआई सभागार में निःशुल्क सिलेण्डर वितरण किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम चरण में अक्टूबर, 2025 से दिसम्बर, 2025 तक तथा द्वितीय चरण में जनवरी, 2026 से मार्च, 2026 तक निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल प्रदान किये जाने की स्वीकृति निम्न शर्तो के अधीन दी गयी है। जिले में 66 घरेलू गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। इन एजेंसियों पर उज्ज्वला योजना के कुल सक्रिय लाभार्थियों की संख्या 316316 है, जिसके सापेक्ष 287887 लाभार्थियों ने अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करा लिया है तथा 256025 लाभार्थियों ने अपने उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन का ई-केवाईसी करा लिया है। ऑयल कम्पनियों ने केन्द्रीय सब्सिडी तथा राज्य द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी का अन्तरण लाभार्थियों के खाते में पृथक-पृथक किया जायेगा। प्रति भरे सिलेण्डर का मूल्य लगभग 925/- रूपया है, जिसमें भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी 363.33 रू० है एवं राज्य सरकार की सब्सिडी 561.67 रूपये है। राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का मुख्य उद्देश्य देश के गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है, जिससे उनके स्वास्थ्य और जीवनस्तर में सुधार हो। इस योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए जाते हैं और रिफिलिंग पर सब्सिडी दी जाती है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना गरीब परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। जखनियॉ, विधायक वेदी राम ने कहा कि सरकार गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिला पचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गरीब कल्याण के लिए निरंतर कार्यरत है। जिससे अधिक से अधिक पात्र परिवार लाभ उठा सकें। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के मार्ग पर चलकर पात्र को इस योजना से जोडने का काम किया है जो विकसित भारत मार्ग प्रसस्त्र कर रहा है। इस कार्यक्रम में दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), राकेश कुमार जिला सूचना अधिकारी, संजय कुमार सोनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, व समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक/लिपिक/गैस एजेंसी संचालक एवं लाभार्थी मौजूद रहे।




