Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीएम ने अच्छे कार्य करने पर बीपीएम बबीता सिंह को किया सम्मानित

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक से पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार मिशन शक्ति 5.0 के तहत अच्छे कार्य करने वाली आठ महिला कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें बीसीपीएम सैदपुर मन्जू ने आभा कार्ड में 67.23 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल करने पर, बीपीएम रेवतीपुर बबीता सिंह ने एनएचएम कार्यक्रम में ब्लाक चिकित्सा इकाई स्तर पर अच्छा प्रबन्धन करने, अनीता सीएचओ आयुष्मान आरोग्य मन्दिर एवं उपकेन्द्र तराव देवकली द्वारा कुल ओवीडी संख्या 1253, एनसीडी स्क्रीनिंग-642, सुगर मरीजो का फालवप-33, हाइपरटेन्शन मरीजो का फालोअप-42 एवं ई-संजीविनी ओपीडी-301 करने पर, पूनम सीएचओ आयुष्मान आरोग्य मन्दिर एवं उपकेन्द्र देवा बैरनपुर जमानियॉ द्वारा कुल ओवीडी संख्या 1378, एन0सी0डी0स्क्रीनिंग-724, सुगर मरीजो का फालोअप-14, हाइपरटेन्शन मरीजो का फालोअप-38 एवं ई-संजीविनी ओ0पी0डी0-378 करने पर,  वन्दना ए0एन0एम आयुष्मान आरोग्य मन्दिर एवं उपकेन्द्र देवा बैरनपुर जमानियॉ द्वारा कुल ओ0वी0डी0 संख्या 1302, एन0सी0डी0स्क्रीनिंग-510, सुगर मरीजो का फालोअप-33, हाइपरटेन्शन मरीजो का फालोअप-42 एवं ई-संजीविनी ओपीडी-471 करने पर,  रेखा यादव एएनएम आयुष्मान आरोग्य मन्दिर एवं उपकेन्द्र शेखपुर बिरनों द्वारा कुल एएनसी संख्या-60, संस्थागत प्रसव-39, पूर्ण टीकाकरण-60, परिवार नियोजन आई0यू0सी0डी0-16 करने पर, रेनू पाण्डेय आशा ग्राम घरिया मरदह द्वारा कुल संस्थागत प्रसव-25, पूर्ण टीकाकरण-09, कुल बच्चो का गृह भ्रमण-50, कुल सी0बैक फार्म-148, परिवार नियोजन में अच्छा कार्य करने पर, सविता यादव आशा फदनपुर सुभाखरपुर द्वारा कुल संस्थागत प्रसव-10, पूर्ण टीकाकरण-13, कुल बच्चो का गृह भ्रमण-22, कुल सी0बैक फार्म-144, परिवार नियोजन में उत्कृट कार्य करने पर जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तुति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होने कहा कि जनपद में जितने भी आशा, एनएनएम, बीपीएम, बीसीपीएम, सीएचओ, अच्छे कार्य करने एवं समय के अनुसार लक्ष्य को पूरो करने पर उनको भी प्रस्तुति प्रमाण पत्र दिया जायेगा।

 

Popular Articles