
मरदह (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह पोल नंबर 301 के पास दिल्ली से गुवाहाटी जा रहा एक मालवाहक ट्रक आगे चल रहे वाहन से टकरा गया।दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि अलीगढ़ के बल्ला गांव निवासी चालक राजन पाल एक निजी शो रूम का घरेलू उपयोगी सामान लेकर दिल्ली से गुवाहाटी जा रहा था।जैसे ही वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पोल नंबर 301 पर पहुंचा की आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया।जिससे तेज रफ्तार के कारण राजन पाल अपने ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा और वह सीधे आगे वाले वाहन से जा टकराया।टक्कर से ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम(यूपीडा)और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक राजन पाल को ट्रक के केबिन से बाहर निकाल उपचार के लिए सीएचसी कासिमाबाद भेजा जहां। ट्रक में सवार खलासी राहुल कुमार सुरक्षित बताया गया। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि इस हादसे के कारण एक्सप्रेस-वे पर एक घंटे के लिए यातायात प्रभावित रहा।मौके पर मौजूद सुरक्षा टीम ने क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क के किनारे हटवाकर यातायात को सामान्य रूप से बहाल किया।




