
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने सभी एमओवाईसी को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार का भुगतान पेण्डिंग न रहें, तत्काल भुगतान करें। उन्होने कहा कि टीबी मरीजों को सरकारी दवा ही दी जाय एवं जॉच कराने के लिए जागरूक करें। किसी भी मरीज को बाहर की दवा न दी जाय। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आशा का भुगतान समय से किया जाय तथा समस्त एमओवाईसी तहसीलों पर बीएचएनडी की बैठक करते रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे। जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने ओपीडी एवं आईपीडी की समीक्षा, एफआरयू , आरबीएस के कार्यक्रम, दृष्टिहीनता निवारण, एम्बुलेंस सेवाए, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, ई-कवच, आभा आईडी प्रगति, जननी सुरक्षा योजना, जेएसवाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन, अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त एमओवाई सी एंव अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




