Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत

सैदपुर (गाजीपुर)। नगर स्थित यूनियन बैंक के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दुसरा बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सैदपुर कस्बा के वार्ड संख्या आठ राजेंद्र नगर निवासी सोनू निगम (22) स्नेहा बेकर्स के दुकान पर काम करता था। शुक्रवार की देर रात दुकान से वह बाइक लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सैदपुर यूनियन बैंक के पास सामने से तेज गति से आ रहा बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये। दोनों को उपचार के लिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां ट्रॉमा सेंटर पहुंचते ही सोनू निगम की मौत हो गई, जबकि शरीफपुर गांव निवासी गोपेंद्र (25) भरती कराया गया है।

Popular Articles