Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सियार को बचाने में गयी महिला की जान

नंदगंज (गाजीपुर))। थाना क्षेत्र के धरवां गैस एजेंसी के पास शुक्रवार को सियार को बचाने में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े। जिससे पीछे बैठी महिला को चोट लगने से मौत हो गई। जबकि उसका पति व एक साल की बच्ची को हल्की चोटें आई। बताया जाता है कि ढेलवां गांव निवासी राजेश कुमार की पत्नी रिंकी देवी(32) का नंदगंज बाजार में ब्यूटी पार्लर की दुकान है। रोज की भांति वह अपने पति के साथ बाइक  एक साल की बच्ची को लेकर नंदगंज दुकान जा रही थी। इसी बीच धरवां गैस एजेंसी के पास अचानक सड़क पर सियार आ जाने से बाइक सवार उसे बचाने में अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। जिससे पीछे बैठी रिंकी देवी के सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गयी । आसपास के लोगो ने उसे नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहाँ चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में महिला का देवर रामअशीष ने थाने में तहरीर दिया ।

Popular Articles